गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
भिलाई 3। श्रमदान महाअभियान के तहत बंधवा तालाब भिलाई 03 की सफाई की गयी। नगर निगम भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र के वार्ड क-08 महामाया पारा स्थित बंधवा तालाब की सफाई का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया गया। एक विशेष अभियान चलाकर इस पुराने तालाब को साफ किया गया। इस कार्य में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के द्वारा एक दिवस पूर्व ही बंधवा तालाब के सफाई हेतु एक विशेष श्रमदान अभियान चलाने विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके फलस्वरूप शनिवार सुबह 07 बजे से बंधवा तालाब को साफ करने की शुरुवात की गयी। रापा, फावड़ा सहित अन्य उपकरणों की मदद से तालाब में एकत्र गंदगी एवं कचड़ इत्यादि को तालाब से निकालकर बाहर किया गया।
इस कार्य में निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में निगम के नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर वार्ड 17 शांति नगर के पार्षद फिरोज फारूखी, वार्ड कं-16 बाजार चौक की पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, वार्ड कं-12 के पार्षद तुलसी रामध्रुव, वार्ड कं-08 महामाया पारा के पार्षद गुलमोहर वर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप पटेल ने सफाई में श्रमदान का योगदान दिया।
इस दौरान निगम के सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता हेमंत साहू, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, उपअभियंता मुकेश रात्रे, उपअभियंता विक्टर वर्मा, उपअभियंता किसलय साहू, उपअभियंता वैभव त्यागी, उपअभियंता मुकेश चंद्राकर, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, संपदा विभाग प्रभारी राजू वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रामअवतार साहू, सहायक ग्रेड-3 अभिलाषा श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3, चंद्रकांती साहू, आयुक्त स्टेनो चेतन देवांगन, टाईम कीपर श्यामता साहू, समस्त सफाई मित्र एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
बरसात के पूर्व निगम प्रशासन ने कसी कमर सभी नालो की सफाई करना किया प्रारंभ मानसून की आमद को देखते हुये भिलाई चरोदा निगम प्रशासन ने बड़े नालो की सफाई करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस संबध में जेसीबी की मदद से नालो में एकत्र गंदगी एवं अन्य कचरा निकालने का कार्य किया जा रहा है। जिससे बरसात के दिनों में नालियों के ओवर प्लो होने की समस्या से बचा जा सके।
जैसा कि ज्ञात है कि बरसात के मौसम के शुरू होने से पूर्व ही निगम के सफाई विभाग द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है। स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि कमिश्नर डी. एस. राजपूत से प्राप्त निर्देशानुसार बरसात से पहले सभी बड़े और छोटे नालो की सफाई की जा रही है। जिससे पानी के साथ बहकर कचरा फैलने की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।



