अमित दुबे की रिपोर्ट :-
गौरेला पेंड्रा मरवाही, :— राज्य सरकार के 13 दिसम्बर को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिलाओं ने तरह-तरह की आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बनाए गए
रंगोली का कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर बिहान समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं सफलता की कहानियां साझा की गई।
जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि बिहान की महिलाएं चक्रीय राशि, सामुदायिक निवेश राशि एवं बैंक लोन का उपयोग कर विभिन्न आजीविका गतिविधियॉं संपन्न कर रही हैं
और शासन द्वारा चलाई जा रही लखपति बहना योजना अंतर्गत लखपति बन रही हैं। इस अवसर पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जागो वोटर कार्यक्रम तहत निर्वाचन की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक दिलेराम डाहिरे, लेखाधिकारी जितेन्द्र श्रीवास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बिनीत दुबे,
अभिषेक जायसवाल, दिनेश सिंह दाउ, मंदाकनी कोशरिया, चंद्रकला राज सहित बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।



