गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
भिलाई। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए मेजर श्री एम एस राव का सम्मान श्रीराम सेवा संघम डोंन्कलूरू भिलाई के लोगों ने बुके, शाल ,श्रीफल व मोमेंटो देकर किया।
संघम के अध्यक्ष श्री बी वेकंट राव ने बताया कि एक सैनिक के त्याग, समर्पण, के लिए जितनी भी बात की जाए शायद वो कम ही होगा। हमारा समाज सौभाग्यशाली है जो तीस वर्ष तीन महीने की सेवा के उपंरात आए सूबेदार मेजर श्री एम एस राव का आज सम्मान कर पा रही हैं। एक सैनिक के कारण ही आज हम सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे है। श्री एम एस राव जी को सेवानिवृत्त होने पर ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। हमारा समाज उनके उत्तम स्वास्थ वी दीर्घायु की कामना करता है।
इस अवसर पर समाज की ओर से सर्व श्री यू योगेश राव (महासचिव), वी वायकुंठ राव, (कोषाध्यक्ष) यु तुंम्बानाधम,(सहसचिव) यू नागेश्वर राव, (सलाहकार) के केशव राव, वी उमापति, वी शनमुख राव, वी नीलकंठेश्वर राव, एस राजाराव, वी राजाराव, वी लोकनाधम, सीएच जोगाराव, जयराम बिसाई सहित समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।






