नारायणपुर | सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा हल्लाबोल एवं जंगी प्रदर्शन अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा 30 दिसंबर को बुलाए गए बस्तर महाबंद और चक्का जाम का असर नारायणपुर में देखने को मिला ,पिछड़ा वर्ग समाज की अनदेखी को लेकर आज सभी पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा गढ़ बंगाल चौक पर अपना धरना प्रदर्शन किया|
नगर पालिका एवं नगर निगम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पिछड़ा वर्ग समाज के सीटों में कटौती करते हुए अनारक्षित किया गया|
इससे पिछड़ा वर्ग समाज नाराज एवं आक्रोशित है, उन्होंने माननीय राष्ट्रपति महोदया ,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केदार कश्यप छत्तीसगढ़ शासन मंत्री को अपना ज्ञापन भेजा|
समाज के लोगों के साथ खिलवाड़ के विरोध में यह महाबंद का आह्वान किया, नारायणपुर कोंडागांव अंतागढ़ ओरछा मार्ग यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा इस प्रदर्शन में समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद थे|
बद कराने पिछड़ा वर्ग समाज के लोग सुबह से ही बंद करने सड़कों पर दिखाई दिए, इसके साथ ही बंद के दौरान किसी तरह की अनहोनी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए नारायणपुर पुलिस के द्वारा जगह जगह जवान तैनात किये गये|



