ब्यूरो चीफ ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट
मुंगेली। अवैध खनन की शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर राहुल देव ने अवैध उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
कलेक्टर के उक्त निर्देशों का पालन करते हुए जिले के नगर पंचायत सरगांव स्थित मनियारी नदी में अवैध रूप से उत्खनन कर रहे 05 ट्रेक्टर व ट्राली को तहसीलदार सरगांव शशि नर्मदा नायक, आर आई, पटवारी, कोटवार व थाना सरगांव की गठित सयुंक्त टीम ने मौके पर जब्त कर आगे की कार्यवाही के लिए थाना सरगांव के सुपुर्द कर दिया।
तहसीलदार शशि नर्मदा नायक ने उक्त विषय पर नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ ही आगे भी अवैध उत्खनन पर कार्यवाही जारी रखने और उन पर अंकुश लगाने की बात कही।






