नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
तखतपुर | खाद्म और औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा 20 मार्च को खाद्य लाइसेंस बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है शिविर दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अग्रसेन भवन ,कॉलेज के पास आयोजित किया जाएगा|
लाइसेंस और पंजीयन के लिए फोटो ,आधार कार्ड ,पैन कार्ड, बिजली बिल, दुकान का किराया नामा आदि की आवश्यकता होगी सामान्य लाइसेंस के लिए ₹100 प्रतिवर्ष अधिकतम 5 वर्ष के लिए ₹500 लगेगा इसके अलावा मोबाइल नंबर मेल आईडी आवश्यक है।
इसके साथ ही बड़े व्यापार, थोक दुकान करने वाले व्यापारियों के लिए प्रतिवर्ष रुपए2000 एवं 5 वर्ष के लिए 10000 रुपएआवश्यक है। उक्त जानकारी अविषा मरावी खाद्म अधिकारी ने दी। व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने व्यापारियों से अपील की है कि का खाद्म लाइसेंस के लिए आवेदन जरूर करें ।



