ब्यूरो चीफ ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट :-
मुंगेली। मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा परमानन्द साहू ने हितग्राही मूलक योजनाओं के सही स्वरूप और जनता के हितों को ध्यान में रखा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। एक अनुकरणीय पहल करते हुए नगर में दो दिवसीय वार्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया है जो सही मायने में विभिन्न योजनाओं के लिए भटकते लोगों के लिए कारगर सिद्ध होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत सरगांव घनश्याम शर्मा ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव के निर्देशानुसार निकायों के सभी वार्डों में हितग्राही मूलक योजनाएं जैसे – प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना, आदि के व्यापक प्रचार प्रसार एवं योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्ड रिश्तेदार शिविर दिनांक 26 जून व 27 जून 2024 को प्रातः 11 से 3 बजे तक सुनिश्चित किया गया है।
इस हेतु वार्ड वार अलग-अलग शिविर स्थानों का चयन कर महत्वपूर्ण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए नोडल अधिकारी, पृष्ठ अधिकारी, व सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नगर विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित अध्यक्ष परमानन्द साहू ने अभी तक के अपने महत्तवपूर्ण 3 माह के कार्यकाल में वो कर दिखाया जो पिछले 4 वर्षों में न हो उनके कार्यों से उत्साहित नगर वासी इस वर्ष के अंत में होने वाले नगरीय चुनावों में पुनः परमानन्द साहू को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।



