गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
भिलाई। प्रार्थी रमनजीत सिंह, पिता अवतार सिंह, उम्र 30 साल, निवासी जे.एम.क्यु.कॉलोनी, क्वार्टर 07, विश्रामपुर, जिला सूरजपुर, द्वारा दिनांक 26/6/2024 को कोतवाली थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 26.6.2024 की रात्रि लगभग 1:20 बजे घटनास्थल सेक्टर 10, पुलिया के पास, सेंट्रल एवेन्यू रोड में अमित जोश एवं उनके साथी सागर बाघ उर्फ डागी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा एक राय होकर वाद-विवाद करते हुए हत्या करने की नियत से अमित जोश के द्वारा अपने पास रखे पिस्टल से गोली मारकर प्रार्थी के दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गंभीर चोट पहुंचाया है। जिन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 285/2024, धारा 307, 34 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाई नगर) सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी अमित जोश मोरिश एवं सागर बाघ उर्फ डागी के साथ कार स्टीम वाहन क्रमांक सीजी/ 07/ 6204 में घटनास्थल पर उपस्थित होना एवं आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होना पाया गया है। प्रकरण में घटनास्थल निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे व अन्य साक्ष्य संकलित किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अंकुर शर्मा आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी है, जिसके विरुद्ध भिलाई नगर सहित अन्य स्थानों में लूट, मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रकरण का अन्य आरोपी यशवंत नायडू घटना के पश्चात भी स्वयं एवं मुख्य आरोपी अमित जोश के बचाव के लिए षडयंत्र पूर्वक घटनास्थल एवं आसपास उपस्थित रहकर पुलिस को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा एवं घटना को रोशन स्टार्ली द्वारा अंजाम दिया गया है, ऐसा बोलकर अफवाह फैलाने एवं षड्यंत्र कारित करने की कोशिश किया है। इसके विरुद्ध भिलाई में मारपीट एवं अन्य संगीन धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।
घटना में शामिल आरोपी:-
1. आर. यशवंत नायडू, पिता आर. रवि कुमार, उम्र 31साल, निवासी सेक्टर 5, सड़क 27-28, क्वार्टर नंबर 09 बी, भिलाई नगर, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग,(छ.ग)
2. अंकुर शर्मा, पिता बसंत कुमार शर्मा, उम्र 31 साल, निवासी सेक्टर 6, सड़क एवेन्यू ए, क्वार्टर 3 एफ, भिलाई नगर, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग(छ.ग)
को गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। दो आरोपी अमित जोश एवं सागर बाघ उर्फ डागी की तलाश की जा रही है।



