गुरमीत सिंह मेहरा की रिपोर्ट :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 27.6.2024 दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन दिया गया। जिसमें प्रमुख मांगो में विगत कई वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों को नियमितीकरण करने एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ₹4000 श्रमिक सम्मान राशि की गई घोषणा को आज तक श्रमिकों को नहीं मिला है जिसकी मांग की गई।
जिसमें दुर्ग से भूपेंद्र यादव, जयप्रकाश दुबे, सुरेंद्र साहू, गीतांजलि बाजपेई एवं अन्य कर्मचारी गण मिलकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा। जिसके तहत माननीय मुख्यमंत्री जी ने मांगो को लेकर जल्द कार्रवाई करने हेतु पूरा आश्वासन दिया है।






