गौरव मिश्रा की रिपोर्ट :-
कोरबा | नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 23 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन समिट में देश भर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं का जमावड़ा होगा।
इस समिट में 35 वर्ष से कम उम्र के वे युवा नेता हिस्सा लेंगे, जिन्हें छात्र राजनीति में अच्छा-खासा अनुभव रहा है। छत्तीसगढ़ से कुल 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इस समिट में भाग लेगा। इनमें मनेंद्रगढ़ के कोमल पटेल एवं अंकित शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
गौरतलब है कि कोमल पटेल एवं अंकित शर्मा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजयुमो में तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं छात्रसंघ चुनाव जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का सफल नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में कोमल पटेल भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदादिकारी व कोरिया जिला सह प्रभारी है|
साथ विद्यर्थी परिषद् में विभिन्न दायित्व रह चुकी है युवा मोर्चा में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी है और भाजयुमो कोरिया जिला प्रभारी एवं अंकित शर्मा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और भरतपुर-सोनहत सहप्रभारी की भूमिका में सक्रिय हैं।
उनके दिल्ली समिट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने पर छात्रनेताओं और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस समिट में देश के केंद्रीय मंत्री वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर अपने विचार, प्रस्ताव और सुझाव प्रस्तुत करेंगे।



