हेमू साय की रिपोर्ट:-
एच. डी. ऍफ़. सी द्वारा परिवर्तन व सोलार शिक्षा स्विच ऑन दा सन कार्यक्रम अंतर्गत ग्रीन सूत्रा (मुंबई) और बस्तर सामाजिक जन विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान से बस्तर, दरभा, जगदलपुर ब्लॉक के 34 ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सौर ऊर्जा कार्यक्रम संचालित किया गया ।
संस्था सचिव श्री सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा मिली जानकारी अनुसार वर्ष 2025 के विश्व पृथ्वी दिवस के थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा गृह’ को ध्यान में रखते हुए सभी को नवीकरणीय ऊर्जा के लिए शिक्षित करना एवं अक्षय ऊर्जा के प्रति न केवल सभी को जानकारी प्रदान करना अपितु उसे अपने दैनिक कार्यो में स्वीकार करना भी है ।
जन समुदायों को पर्यावरण के बारे में अधिक चिंतित और जागरूक करना ताकि धरती माता को समृद्ध एवं संरक्षित किया जा सकें । यह कार्यक्रम 03 अप्रैल से क्रियान्वित है । जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरों एवं ग्रामीणों की सहायता के माध्यम से छोटे स्तर पर समूह द्वारा सौर ऊर्जा को न केवल अपने खेतों या जल के लिए उपयोग करना अपितु दैनिक कार्यो में भी अपनाने हेतु प्रेरित करना था ।
कार्यक्रम अंतर्गत प्लास्टिक प्रदुषण, पेड़ो के कटाव एवं जल संरक्षण के विषय में भी जागरूकता प्रदान की गई । इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, आर.एच.ओ, ग्रामवासी, शहरों के वार्ड पार्षद और सदस्य का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त हुआ ।



