ब्यूरो चीफ अभिषेक सिंह की रिपोर्ट :-
खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने सबसे पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा मतदाताओं का सम्मान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें सांसद संतोष पांडे व लोकसभा के संयोजक मधुसूदन यादव मौजूद रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने पर्यावरण को लेकर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 6 जुलाई के पहले अनिवार्य रुप से वृक्षारोपण करें व उसे संरक्षित भी करें।
उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा करके पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी ली।
बैठक में जिला प्रभारी राकेश यादव, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत विक्रांत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, मूलचंद लोधी, टी के चंदेल, खम्मन ताम्रकार, जीवन दास रात्रे, महामंत्री रामाधार रजक, विकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, परमानंद साहू, शशांक ताम्रकार, ज्ञानदास बंजारे, विनय देवांगन, प्रकाश सिंह, विक्की अग्रवाल, नेतराम जंघेल, केशव चंदेल,चंदू वर्मा,अनिल अग्रवाल, नरेंद्र श्रीवास,आलोक श्रीवास, राकेश ठाकुर, नवनीत जैन, नीलिमा गोस्वामी, कीर्ती वर्मा,कांता यादव, गिरजा चंद्राकर, नंद चंद्राकर, अरुणा सिंह, आयश सिंह बोनी, शैलेंद्र मिश्रा थे।






