कोरबा:– नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड नं 35 खरमोरा स्थित गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर के प्रांगण के पास जिला खनिज न्यास मद से अहाता एवं शेड का निर्माण कुल राशि 5 लाख ।

वार्ड नं 35 खरमोरा अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल दादरखुर्द में जिला खनिज न्यास मद से साइकिल स्टैंड का निर्माण कार्य कुल राशि 6.30 लाख।
वार्ड नं 35 खरमोरा अंतर्गत शांति विहार मोहल्ला में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास मद से कुल राशि 12 लाख।
वार्ड नं 35 खरमोरा अंतर्गत रुद्र नगर नचेनदास साहू घर बसंत खारे घर तक, चेतन श्रीवास घर से मनोज पटेल घर तक, एवं देव जायसवाल घर से पाल सिंह कंवर घर तक ओ. पी. व्ही.सी पाइप लाइन बिछाने का कार्य 15 वाँ वित्त आयोग मद से किया जायेगा कुल राशि 22.19 लाख।

समस्त विकास कार्यों का भूमिपूजन प्रदेश सरकार में उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर जी,
मंदिर समिति के अध्यक्ष डी के सक्सेना जी, भाजपा कोसबाड़ी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोसबाड़ी मंडल कि अध्यक्ष संदीप कौर (सिम्मी भामरा) जी, वार्ड 35 के पार्षद प्रताप सिंह कंवर जी, पार्षद पति दिनेश वैष्णव जी, वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मण श्रीवास जी एवं गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



