हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। जिले में गैरेज में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
गीदम रोड पर वन विद्यालय के सामने स्थित सहारे गैरेज में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में गैरेज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
गैरेज मालिक सुंदर लाल सहारे ने बताया कि उन्होंने रात को गैरेज बंद कर घर चले गए थे। देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। आग की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
जिला सेनानी संतोष मार्बल के नेतृत्व में दो दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गैरेज का सारा सामान नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।



