सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | थाना छोटेडोंगर एवं कैम्प कड़ेमेटा से आईटीबीपी बल एवं पुलिस पार्टी नक्सली गश्त सर्चिग पर ग्राम गोमटेेर-बेचा की ओर रवाना हुए थे गोमटेर के जंगल पहाड़ी 01 संदेही पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम बल्ली उर्फ बली सलाम पिता स्व. रामदेर सलाम उम्र 39 वर्ष साकिन गोमटेर का होना बताये
आरोपी को कैम्प कडे़नार लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर 7 वर्षो से अमदई एरिया कमेटी नक्सली संगठन में आदेरबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष का काम करना, गांव वालो को नक्सलवादी विचारधारा से प्रेरित करना, पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाना, रेकी करना, नक्सल सहयोगी के रूप मे आईईडी लगाने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
साथ ही बताया गया कि थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.02.2025 को ग्राम तोयामेटा में रोड निर्माण की सुरक्षा में लगे पुलिस पार्टी के ऊपर बम विस्फोट करने की घटना में शामिल था। जिसमें एक जवान घायल हुआ था।
आमदई एरिया कमेटी के नक्सली संगठन में रेनू, महेश, महादेव , बानसिंह एवं अन्य नक्सल सहयोगियों के साथ बम लगाने व रेकी करने की घटना में शामिल रहा था। इन आरोपियों की पता तलाश की जा रही है
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना छोटेडोंगर पुलिस एवं आईटीबीपी बल का विशेंष सहयोग रहा है
गिरफ्तार आरोपी
1 – बल्ली उर्फ बली सलाम पिता स्व. रामदेर सलाम उम्र 39 वर्ष जाति गोंड़ निवासी गोमटेर थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छ.ग.)
आपराधिक प्रकरणः-
थाना छोटेडोंगर अपराध क्रमांक- 04/2025 धारा 191(2),191(3),190,109,221,121(1),132 भा.न्या.सं. 4, 5 वि.प.अधिनियम, 10,13(1),16,20,38(2),39(2) वि.वि.क्रि.क.नि.अधि.।



