कोरबा:मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक नशे के हाल में पूरे सर्वमंगला मंडल के भाजपा सदस्यों और कार्यकर्ताओं को गाली देते नजर आ रहा है और पकड़े जाने पर पार्षद कार्यालय में आके माफी मांग कर बोल रहा है ” लेवा हो गिस होगी मोर से गलती मैं हाथ जोड़ के माफी मंगत हो” एक दूसरे क्लिप में “फिर मुझे माफ कर दो नशे में मैने बोल दिया होगा|
सर्वमंगला नगर वार्ड क्र 62 से में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्त शिक्षक भानु प्रताप यादव सूरज ढलते ही नशे में लिप्त रहा है इसी दौरान उसने ऐसा कृत्य कर डाला कि अब भाजपा कार्यालय जा कर माफी मांगनी पड़ रही है|
पीड़ित ने जब नगर पार्षद को इसकी जानकारी दी तो उन्होनें पूरी जानकारी जानने हेतु भानु प्रताप यादव को कार्यालय बुलाया जहां गलती नजर आते ही सभी के सामने शिक्षक भानु यादव माफी मांगने लगा बोला “पीए खाये में हो जाथे मैं हाथ जोड़ के माफी मांगता हो मौला माफ कर देवा” इसके बाद पार्षद कार्यालय में बैठे पार्षद साहित सभी कार्यकर्ता ने उनके बयान की आलोचना कि और उन्हें समझाइ भी दिया।
पूर्व में शिक्षक भानु यादव ऐसे बहुत से कृत्य कर चुका है परंतु सभी ने नजर अंदाज़ किया, पूर्व में जिला पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष शिक्षक भानु यादव के कृत्यों से इतना परेशान हो गए थे कि वो शिक्षक भानु यादव के खिलाफ मान हानि का शिकायत करने वाले थे परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं के समझाई के बाद उन्हें शिक्षक भानु यादव के खिलाफ कोई शिकायत नहीं किया।



