सुरेश सोनी की रिपोर्ट:
नारायणपुर|विश्व रक्तदान दिवस (14 जून 2025) के अवसर पर 33वीं बटालियन के COB ब्लॉक ए में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कमांडेंट श्री प्रियवत शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर की जिम्मेदारी COB ब्लॉक ए के इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार एवं CSO सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह द्वारा निभाई गई।
इस रक्तदान शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सेवा में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं में NC Nahar Mines Company के सदस्य एवं SSB के जवानों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
शिविर का संचालन जिला अस्पताल, नारायणपुर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम द्वारा किया गया। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार भोयर के निर्देशन में यह शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. शुभांशु गुप्ता के पर्यवेक्षण में सीनियर लैब टेक्नीशियन श्री अमलचंद एवं श्री सोम जी पोटाई ने शिविर को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला अस्पताल की टीम ने 33वीं बटालियन के कमांडेंट एवं आयोजन समिति को इस सामाजिक एवं मानवीय पहल के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाला एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
“रक्तदान – जीवन का सबसे बड़ा दान है। आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं।



