विनय साहू की रिपोर्ट :
लोरमी ब्लाक के ग्राम बोडतरा कला दिनांक 02/07/25 को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने बिलासा पब्लिक स्कूल के शिलान्यास एवं शाला प्रवेशोत्सव विधिवत शुभारंभ किया गया |
साथ ही एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण भी किया आज बिलासा पब्लिक स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी भी सम्मिलित हुएऔर छात्रों को नव वर्ष की शुभकामनाएं के साथ ही मिलकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तहत वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम एवं सुसज्जित कंप्यूटर लैब की स्थापना कर विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
कुंदन कुमार कलेक्टर, मुंगेली, भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक, मुंगेली, अभिनव कुमार वन मण्डल अधिकारी, मुंगेली, प्रभाकर पांडे, जनपद पंचायत मुंगेली, मती लक्ष्मी नारद जायसवाल जी सरपंच, ग्राम पंचायत बोंड़तरा कलां, मुंगेली जिला के गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।



