हेमू साईं की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। बस्तर पुलिस की सायबर अपराधों पर लगातार कार्रवाई जारी है। हाल ही में थाना बोधघाट, जगदलपुर में दर्ज एक बड़े सायबर फ्रॉड मामले में बस्तर पुलिस ने मुंबई पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के तीन और आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों से अब तक कुल 70 एटीएम/डेबिट कार्ड, 13 मोबाइल फोन और 1.25 लाख रुपये नगद जब्त किए जा चुके हैं।
यह कार्यवाही बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू के मार्गदर्शन में की गई।
मामला: फर्जी लोन, मेल हैकिंग और नेट बैंकिंग से 7 लाख से अधिक की ठगी
प्रार्थी अमलेश कुमार ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जनवरी 2025 को उसे एक्सिस बैंक कस्टमर केयर नंबर से लोन का झांसा दिया गया। उसी दिन उसके खाते से कुल 7,33,013 रुपये की फर्जी ट्रांजैक्शन हुई। जांच में पता चला कि प्रार्थी के ईमेल आईडी को हैक कर उसके नाम से लोन लिया गया और रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की गई।
गिरोह की कड़ी: झारखंड के जामताड़ा से मुंबई तक फैला नेटवर्क
प्रारंभिक जांच के दौरान तीन आरोपी जामताड़ा और आजमगढ़ से पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद को भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष तीन फरार आरोपियों के मुंबई में एक होटल में छिपे होने की सूचना पर मुंबई पुलिस और बस्तर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- मो. इमरान अंसारी (36), निवासी देवघर, झारखंड
- अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ अलीम (33), निवासी जामताड़ा, झारखंड
- राजकुमार गौतम उर्फ रिंकू/बर्मन (32), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
इन आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद के निर्देश पर फर्जी म्यूल खाता खोलते थे और उसमें ठगी की रकम को ट्रांसफर कराते थे।
बरामद सामान:
- 56 एटीएम/डेबिट कार्ड (नवीनतम जब्ती)
- 08 मोबाइल फोन
- 92,000 रुपये नगद
- (पूर्व में बरामद) 14 एटीएम कार्ड, 5 सिम, 7 मोबाइल फोन, 33,000 रुपये नगद
➡️ कुल बरामद: 70 एटीएम कार्ड, 13 मोबाइल फोन, ₹1,25,000 नगद
कार्रवाई में शामिल विशेष टीम:
- निरीक्षक: गौरव तिवारी, शिवानंद सिंह
- उपनिरीक्षक व स्टाफ: प्रमोद ठाकुर, प्रमोद सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, लवण पानीग्राही, गौतम सिन्हा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मुकुंद राम भण्डारी, रवि बघेल, कृष्णकुमार सावड़े, भूपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, राधिका नेताम
मुंबई पुलिस की सराहनीय भूमिका:
- डीसीपी आनंद बोईते (जोन 11), एसीपी नीता पाडवी
- वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र अडाने, निरीक्षक दीपक कड़ाबने
- पुलिस स्टाफ: श्रीकांत मागर, शरद गावकर, जगदाले, नारनवार, संगाले, सावंत, तालवारे, केदार, कादम, राने (मलवानी डिविजन, मुंबई)



