नारायणपुर | नारायणपुर आईपीएस रोबिनसन गुड़िया, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के कुशल नेतृत्व में संचालित नक्सल विरोधी अभियान और राज्य सरकार की समर्पण नीति से प्रभावित होकर कुल 34 लाख 50 हजार रुपये के 22 इनामी नक्सलियों ने किया आज दिनाँक 11-09-2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर आकर आत्म समर्पण किया है।
इन नक्सलियों ने किया समर्पण :-
(01) डीवीसीएम (DVCM) कुतुल एरिया कमेटी सचिव मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम पिता स्व0 सोनकू (उम्र 33 वर्ष) जाति-माड़िया, निवासी+पंचायत रेकावाया, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(02) एसीएम (ACM) डिवीजन सप्लाई टीम हिड़मे कुंजाम पति मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल कुंजाम (उम्र 28 वर्ष) जाति माड़िया निवासी+पंचायत रेकावाया, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ (पिता पण्डरू पोयाम निवासी दुर्गिन थाना ओरछा)
(03) एसीएम (ACM) नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया कमाण्ड़र पुन्ना लाल उर्फ बोटी उर्फ सन्तू ओयाम पिता स्व0 मन्नीराम (उम्र 26 वर्ष) जाति-मुरिया, निवासी+पंचायत-रेकावाया, थाना ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(04) एसीएम (ACM) वर्ष 2022- से अब तक आमदाई एरिया सीएनएम (ACM) कमाण्डर सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू पिता दशरू (उम्र-25 वर्ष), जाति गोण्ड़, निवासी तुषवाल, थाना बारसुर, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़
(05) पार्टी सदस्य (PM) नेलनार एरिया धनोरा जन मिलिशिया सदस्य मासे पोयाम पिता सन्नू, निवासी मोहनार, (उम्र 25 वर्ष) जाति-गोण्ड, निवासी+ पंचायत-रेकावाया, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(06) पार्टी सदस्य (PM) माड डिवीजन प्रेस टीम सदस्य फुलमती उर्फ फुलो कश्यप पिता स्व0 अंधो उर्फ मानू (उम्र 45 वर्ष) जाति-गोण्ड, निवासी-रेंगाबेड़ा, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(07) पार्टी सदस्य (PM) प्लाटून नंबर 32 रमेश उर्फ दर्शन उर्फ जोगा हलामी पिता चमरू (उम्र 38 वर्ष) जाति-माड़िया निवासी-परलनार, पंचायत-हिकुल, थाना-ओरछा जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(08) दल सदस्य (SM) इंद्रावती एलओएस रिकरूट सदस्य वंजे उर्फ वनिला हलामी पिता मोरंगे (उम्र 22वर्ष) जाति-माड़िया, निवासी-पिंडकापारा, पंचायत-हिकुल, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(09) पार्टी सदस्य (PM) डीवीसी स्टाप सदस्य (रनिता का स्टाफ) सुन्दरी उर्फ दुलारी गोटा पिता पुसू (उम्र 19वर्ष) जाति-माड़िया, निवासी-ताडोपारा, पंचायत-आदेर, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(10) ढ़ोढ़रबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष जग्गूराम मण्डावी उर्फ परजेन्द पिता स्व0 आयतु मण्डावी (उम्र 40वर्ष) जाति-माड़िया, निवासी+पंचायत-ढ़ोढ़रबेड़ा, थाना-ओरछा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(11) पार्टी सदस्य (PM) 2022 से अब तक नेलनार एलओएस सदस्य चैतराम उर्फ डब्बू पिता स्व0 लखमू (उम्र-23वर्ष) जाति माड़िया निवासी + पंचायत कोडोली, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(12) दल सदस्य (CM) आमदाई एरिया रिकरूट सदस्य सुशीला कवाची पिता स्व0 ईडमों (उम्र-23वर्ष) जाति गोण्ड, निवासी कुर्सिंग, पंचायत हांदावाड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(13) आदेर जनताना सरकार सदस्य केएएमएस अध्यक्ष सुन्दरी कर्मा पिता स्व0 बिल्लोराम (उम्र-41वर्ष) जाति माड़िया निवासी + पंचायत आदेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(14) भटबेडा जनताना सरकार डीएकेएमस अध्यक्ष सोमारू उर्फ सोमा गोटा पिता स्व0 मंगलूराम (उम्र-25वर्ष) जाति माड़िया, साकिन हितुल, पंचायत थुलथुली, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(15) जाटलूर जनताना सरकार डीएकेएमस सदस्य सुखराम गोटा पिता स्व0 डब्बा (उम्र-35वर्ष) जाति माड़िया, निवासी+ पंचायत जाटलूर, थाना ओरछा जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(16) जाटलूर जनताना सरकार / आर्थिक शाखा अध्यक्ष मंगू गोटा उर्फ मनोज पिता स्व0 लखमा (उम्र-40वर्ष) जाति माड़िया, निवासी$पंचायत जाटलूर, थाना ओरछा जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(17) जाटलूर जनताना सरकार डीएकेएमस अध्यक्ष चमरू गोटा पिता स्व0 मुरा (उम्र-42वर्ष) जाति माड़िया, निवासी+ पंचायत जाटलूर, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(18) जाटलूर पंचायत सरकार अध्यक्ष घासी गोटा उर्फ श्याम पिता स्व0 काना (उम्र-34वर्ष) जाति माड़िया, निवासी+ पंचायत जाटलूर, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(19) जाटलूर पंचायत मिलिशिया कमाण्डर ईश्वर गोटा उर्फ अर्जून पिता सुखराम (उम्र-26वर्ष) जाति माड़िया, निवासी+पंचायत जाटलूर, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(20) ओरछामेटा जनताना सरकार अध्यक्ष लच्छू गोटा पिता कारू, जाति माड़िया, निवासी-चलचेर/ईत्तापरा, पंचायत आदेर, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(21) ढोढरीबेडा जनताना सरकार जन संपर्क शाखा फागू उसेण्ड़ी पिता स्व0 कारिया (उम्र-36वर्ष) जाति माड़िया, निवासी कुडमेल, पंचायत ढोढरीबेड़ा, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
(22) आलबेडा सीएनएम सदस्य कुमारी समल कश्यप पिता पाण्डू (उम्र-22वर्ष) जाति माडिया, ग्राम आलबेडा, पंचायत आदेर, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़
समर्पण के दौरान आत्म समर्पित नक्सलियों ने बताया कि नक्सली संगठन में रहते हुए सिर्फ उनका शोषण ही हुआ है और वो खुद भी अपने जनजातीय समाज और परिवार के दुश्मन बनकर उन्हें उनके हिस्से के विकास से वंचित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नक्सली आदिवासियों के असली दुश्मन और विकास विरोधी हैं, वो बस्तर में विकास के विरोधी हैं। वो सड़क, बिजली, पेयजल, राशन दुकान, स्कूल और अस्पताल नहीं खुलने देना चाहते हैं क्योंकि यदि ऐसा होगा तो सबको ज्ञात हो जाएगा कि नक्सली उनका शोषण कर रहे हैं।
हमें पता चल चुका है पुलिस प्रशासन हमारे असली रक्षक और हितैषी हैं। सरकार न केवल हमारी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है वरन गरिमामय जीवन जीने के लिए हमें अवसर और आजादी भी देती है। आत्म समर्पित नक्सलियों यहाँ तक कहा कि वो खुद आगे बढ़कर लोगों को नक्सलियों की करतूत को बताएंगे और नक्सलवाद के झांसे में आकर जो उनके गुलाम बनकर शोषण का शिकार हो रहे हैं उन्हे आत्म समर्पण करने के लिए प्रेरित करेंगे। हम अपने आने वाली पीढ़ी को वैश्विक समाज के अग्रपंक्ति में देखना चाहते हैं। नक्सलवाद का खात्मा बस्तर के लिए नया सवेरा लाएगा।
इस दौरान आईपीएस श्री रोबिनसन गुड़िया, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के इस कदम का सराहना करते हुए प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण किया। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शासकीय योजनाओं का शीघ्र ही लाभ दिलाने की बात कही।



