तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायनपुर: नारायनपुर में आज आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था, पिछले दिनों संसद में राहुल गांधी के द्वारा हिंदू समाज को हिंसक बताया गया इस से पूरे सनातनी हिंदू सामाज में भूचाल आ गया। परिणाम स्वरूप जगह जगह आक्रोश रैली निकाली जा रही है उसी परिपेक्ष में आज नारायनपुर में भी सनातन जागरण मंच एवम सर्व सनातनी समाज के ओर से विशाल आक्रोश रैली का आयेजन हुआ।
जनता के द्वारा जय स्तंभ चौक में राहुल गांधी के फोटो में कालिख पोती गई तथा पुतला दहन भी किया , इससे पूर्व बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के लोग, पदाधिकारी, महिलाए सुबह 10 बजे से इक्कठा होना शुरू कर दीया था जो रैली के शक्ल में जगदीश मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हो कर मैन रोड, जय स्तंभ चौक होते हुऐ कलेक्टर परिसर की ओर आगे बढ़ने लगी। लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से हाई स्कूल के पास ही एस डी एम को ज्ञापन सौंपा गया।






