नारायणपुर से सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर :-नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत फ़रसगांव के आश्रित गांव मुडपाल के ग्रामीण आज साप्ताहिक जनदर्शन के कार्यक्रम में अपने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा, उनकी प्रमुख मांगों में मुख्यत सड़क है क्योंकि उन्हें वर्तमान में पगडंडी के रास्तों से चलकर आना जाना पड़ता है, इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बारिश के दिनों में पगडंडी रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों को ग्राम पंचायत जिला मुख्यालय हाटबाजार आने जाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,
उनकी मांगे —–
- फ़रसगाव से मुंडापारा 2km
- फरस गांव से नागोबागा जलप्रपात 1.5km
- मुंडपाल मुख्य मार्ग स्कूल से घोटूल तक 2km
- सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग ग्रामीणों ने की,



