अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दिनांक 4 अगस्त से 6 अगस्त 2025 तक प्रदेशव्यापी “बने खाबो बने रहिबो” विशेष जांच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 5 अगस्त 2025 को बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 15 खाद्य नमूनों को संकलित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
- निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
- खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश।
- अकबरी कागज (अखबारी पेपर) का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत।
- यूज़्ड कुकिंग ऑयल (Used Cooking Oil) का पुन: उपयोग न करने की चेतावनी।
- खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से संग्रहित और परोसे जाने की जानकारी देना।


आज की कार्यवाही में सम्मिलित अधिकारी:
- अंकित गुप्ता – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- कुमारी अविषा मरावी – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- भारती शांडिल्य – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- निखिलेश साहू, प्रतीक तिवारी एवं फणी भूषण जायसवाल – नमूना सहायक
जिन प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए:
- गोवर्धन मार्ट – सोनपापड़ी एवं सूजी
- कृष्णा कलकत्ता स्वीट्स – पेड़ा और खोवा
- न्यू नटराज स्वीट्स – चमचम
- पेड़ा – बेसन लड्डू
- तिवारी जलपान गृह – मसूर पाग
रतनपुर मे सावन स्वीटस से बूँदी के लड्डू और पेड़ा
ताज़ होटल शनिचारी चौक से चमचम और बूँदी लड्डू
मंजू स्वीटस से मगज लड्डू
और केंदा चौक राजा होटल से जलेबी, का सेम्पल लिया गया जिसे जाँच हेतु प्रयोग शाला भेजा गया l
यह अभियान उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य की गारंटी देने, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने तथा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु जागरूक करने की दिशा में एक अहम कदम है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायत या सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



