नारायणपुर – स्व बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की जयंती पर ओरछा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे एवं जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे स्व. बस्तर टाइगर महेंद्र टाइगर की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया एवं उनके जीवनी की व्याख्या किया गया, बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा जी को पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, भानुप्रताप पुर विधायक सावित्री मंडावी, एवं पूर्व विधायक चन्दन कश्यप सहित जिले के सभी उपस्थित कांग्रेस जनो ने श्रद्धांजलि दिया,
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग, पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणपुर रवि देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, ओरछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेमीचंद, जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी वीपी शुक्ला, यूथ कांग्रेस पंडी राम वड्डे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, मधेश्वर जैन, नीलदई मानिकपुरी, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!



