नवीन राजपूत की रिपोर्ट :-
दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने आज वार्ड क्रमांक 16 जयंती नगर प्रगति नगर के मोहल्ला वासियों से मुलाकात की। सर्वप्रथम विधायक महोदय का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। मोहल्ला वासियों ने विधायक महोदय को अपनी समस्याएं बताई एवं सड़क एवं नाली की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने जल्द निराकरण कर 3 महीने ही सड़क एवं नाली का निर्माण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 जयंती नगर के सभी मोहल्ला वासी उपस्थित थे।






