तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम बड़े ही जोर-सोर से मनाया गया l सरकार के पहल से जिले के समस्त आंगन बाड़ी केन्द्रों में वृक्षा रोपण किया गया। सरकार के इसी कार्यक्रम के तहत नगर के बखरूपारा वार्ड में एक पेड़ मां के नाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बन कर शामिल नारायनपुर नगर पालिका के नेता प्रति पक्ष जैकी कस्यप, महिला बाल विकास के अधिकारी , भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के कार्यकर्ता रमशिला झा , भगवती हलदार, केशर निषाद, बबिता ठाकुर, अमिता ठाकुर, रंजना ठाकुर देवकी ठाकुर एवम ग्रामीण जन,आंगन बाड़ी कार्यकता स्कूल के बच्चे शामिल हुए और कार्यकम को सफल बनाये।






