ब्यूरो चीफ ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट :-
सरगांव। सरगांव मे नेशनल हाईवे होने की वजह से आये दिन गौ वंश दुर्घटना की शिकार होते रहती है व सही ईलाज नही होने के वजह से गौ वंश की मृत्यु हो जाती है। इसे देखते हुवे नगर के बजरंग दल के जिला सह संयोजक ब्रजेश शर्मा के द्वारा गौ वंशो का ईलाज करवा कर अपने निजी वाहन खर्चो से एक्सीडेंट से पीड़ित गौ माता को उपचार व उचित खान पान देख रेख के लिए गौ वंशो को गौशाला भेजा जाता है। आज तीन गौ वंश को गौशाला भेजा गया। जिनमे एक गौ वंश श्याम ढाबा पास था, जिनका दोनो पैर टुट गया था। एक गौ वंश मनियारी मेन रोड मे था जिनका एक पैर टुट गया था और एक गौ वंश बांधा के साईड मे पानी के बिचॊ बिच थी। जिनका सर बस दीख रहा था। उनका दोनो पैर टुट चुका था जिसे क्रेन की मदद से उठा कर गाड़ी मे डाला गया और तिनो गौ वंशो को मुंगेली गौशाला छीतापुर भेजा गया। जहाँ उनका देख भाल किया जा रहा है।
इस काम मे सहयोग के लिये दुर्गेश वर्मा, मदन साहु, रमन श्रीवास्तव, नितेश साहु, श्याम ढाबा के साथ पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। जिनके द्वारा गौ वंश को उठाकर गाड़ी मे भरा गया।



