सूरज पाल सिंह की रिपोर्ट :-
रायपुर। रायपुर आम आदमी पार्टी के पंचशील नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक रखी गई।
बैठक में मुख्य रूप से नवनियुक्त प्रदेश महिला अध्यक्ष दुर्गा झा प्रदेश महिला सचिव के. ज्योति रायपुर जिला अध्यक्ष कलावती मार्को रायपुर जिला सचिव स्वाति तिवारी प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनुषा जोसेफ और साथ में अमरजीत कौर, शशि लकड़ा, नीरा, करमजीत कौर, सिमरजीत कौर, श्वेता शारडा आदि साथी उपस्थित रहे ।
बैठक का विषय मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भूमिका एवं संगठन निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की रही इस बार त्री – स्तरीय चुनाव में आम आदमी पार्टी बगैर किसी गठबंधन के खुद अपने स्तर पर इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन चाहती है और ज्यादा से ज्यादा हमारे महिला साथी निगम और पंचायत के साथ-साथ पालिका के चुनाव में अपनी सहभागिता तय करें।






