बब्बी शर्मा सरगुजा संभाग ब्यूरो:-
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर इस समय हर वर्ग परेशान नज़र आ रहा है। मरीज अस्पतालों की लापरवाही और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण सड़क पर भटक रहे हैं, आम जनता अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रही है, कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों के लिए लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन नेता वातानुकूलित चेंबरों में बैठकर फैसले ले रहे हैं, और ये फैसले जनता की उम्मीदों के खिलाफ जा रहे हैं।
भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इस हालात पर तीखा। प्रहार करते हुए कहा – “क्या यही है विष्णु सरकार का सुशासन? बीजेपी के शासनकाल में जनता को सड़कों पर और नेता को एसी चेंबर में देखने का यही मॉडल चलेगा क्या?”
गुलाब कमरों ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा जनता का विश्वास है। जब जनता सड़कों पर रोष व्यक्त कर रही हो और सरकार आँखें मूँदकर सिर्फ दावे करती रहे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता, कर्मचारी और किसानों की समस्याओं को हल करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और उग्र होगा और जनता जवाब देना जानती है।



