बुलंद टाइम्स बालोद याद राम साहू कि रिपोर्ट:-
बालोद। थाना गुरूर पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दिल्ली और हरियाणा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी में इस्तेमाल एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।
पहला मामला (थाना गुरूर)
ग्राम सोरर निवासी आशीष कुमार कुंभज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त 2024 से 30 अगस्त 2024 के बीच मोबाइल नंबर 7700924716, 9054828269 और 9558427124 के धारक ने उसे ट्रेडिंग एप में 4,44,000 रुपये निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की। मामले में थाना गुरूर में अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
दूसरा मामला (थाना पुरूर)
ग्राम चंदनबिरही निवासी सोमन लाल साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल नंबर 8794391040, 8472884655 एवं 9817626754 से उसे वीडियो कॉल कर एक युवती ने अश्लील हरकतें की और फिर खुद को दिल्ली पुलिस बताकर उस पर एफआईआर कराने की धमकी दी गई। आरोपियों ने दबाव डालकर उससे कुल 3,51,500 रुपये वसूल लिए। थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 124/2024 धारा 308(2), 318(4), 3(5) बीएनएस एवं 66(घ) आईटी एक्ट दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गुरूर प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम दिल्ली और हरियाणा रवाना हुई।
पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों –
- अंकित (24 वर्ष), पिता बिसम्बर, निवासी मिंडकोला, जिला पलवल (हरियाणा)
- शाहिल खान (20 वर्ष), पिता मुबीन खान, निवासी ग्राम रहपुआ, जिला नूहं (हरियाणा)
को उनके घर से पकड़कर थाना लाया।
बरामदगी एवं आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों से ठगी की रकम और घटना में प्रयुक्त एटीएम कार्ड जब्त किए गए। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार तिर्की, आरक्षक पिताम्बर निषाद, साइबर सेल से एएसआई धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक आकाश सोनी एवं पूरन बालोद की विशेष भूमिका रही।



