नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली/सेतगंगा – जिले में बुधवार 10 सितंबर की रात एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। शुक्ला भट्ठा निवासी हेमू साहू (उम्र लगभग 30 वर्ष) की दाबो गांव के पास अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। घटना लगभग रात 10:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जुट गए।
फास्टरपुर सेतगंगा पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस पर अंकुश लगाना जरूरी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा। यह जघन्य हत्या पूरे मुंगेली/सेतगंगा जिले के लिए चिंता का विषय बन गई है और अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।



