विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
बेमेतरा | बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के अथक प्रयासों और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सहयोग से ला अस्पताल, बेमेतरा में अब मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी।
नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सक
1 एम.एस. (ई.एन.टी.) – कान, नाक और गला विशेषज्ञ
2 एम.एस. (जनरल सर्जरी)
3 एम.एस. (ऑर्थोपेडिक्स)
4 एम.डी. (पैथोलॉजी)
5 एम.डी. (जनरल मेडिसिन)
6 नेत्र विशेषज्ञ (Eye Specialist)
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने से बेमेतरा और आसपास के मरीजों को बेहतर और उन्नत इलाज की सुविधा अब अपने जिले में ही प्राप्त होगी।
स्थानीय जनता ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक दीपेश साहू के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।



