जिला ब्यूरो चीफ रुपम चतुर्वेदी की रिपोर्ट :-
मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरत मटियारा का जिला गौरेला पेड्रा मरवाही मे प्रवासी दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मछुआ समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की।
जिला स्तरीय मछुआ समितियों की बैठक में मटियारा ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समितियों की सक्रिय भूमिका अनिवार्य है। उन्होंने बैठक के दौरान मछुआ समाज को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा कहा कि मछुआ समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सुविधाओं की मांग रखी। मटियारा ने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर हितग्राही तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मनीराम केवट (जिलाध्यक्ष, केवट निषाद समाज जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही), बसंत केवट (जिलाध्यक्ष, मछुआ महासंघ जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही), हेमंत केवट (प्रदेश अध्यक्ष, केवट फाउंडेशन), प्रयास कैवर्त (युवा जिलाध्यक्ष, मछुआ महासंघ जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही), अवध शरण केवट (संगठन सचिव, बिलासपुर संभाग), वी.आर. केवट (संरक्षक, मछुआ महासंघ) सहित तमाम मछुआ समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



