सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में हो रही है तीन दिवसीय अबूझमाड़ बैडमिंटन लीग। जिला पुलिस नारायणपुर और बैडमिंटन क्लब करा रही है प्रतियोगिता का आयोजन। प्रदेश भर की 64 टीमें भाग ले रही है प्रतियोगिता में। कभी नारायणपुर की पहचान नक्सलगढ़ के रूप मे हुआ करती थी, आज नारायणपुर प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपनी अलग पहचान बना रही है खेल मानचित्र मे।
लागतार राष्टीय खेलों का आयोजन नारायणपुर में होना इस बात की संकेत है। नक्सलवाद से हुआ युवाओं का मोह भंग, समाज की मुख्य धारा मे जुड़ कर क्षेत्र की शांति और विकास में सहभागी बन रहें है। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्र प्रसाद बघेल ने दीप प्रज्वलित कर की कार्यकम की शुरुवात।
संबोधित करते हुए कहा खेल के माध्यम से नारायणपुर का नाम प्रदेश और देश मे आगे बढ़ाए।पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने युवाओं से की अपील, आगे आए और क्षेत्र का नाम रोशन करें
कार्यकम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, डी.आई .जी.बस्तर रेंज कम लोचन कश्यप, कलेक्टर नारायणपुर प्रतिष्ठा ममगाई, कंपनी कमांडेड बी. एस. फ़ ,
नवल सिंह,गौतम एस गोलछा,जनप्रतिनिधि, जिले के आधिकारी, नागरिक और प्रदेश भर से आए खिलाड़ी मौजुद थे।



