ब्यूरो चीफ डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर, 21 जुलाई 2024/ संपूर्णता अभियान के तहत बेनूर मे स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। संपूर्णता अभियान शिविर में कुल 104 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 104 हितग्राहियों का बीपी शुगर एवं 10 लोगो का सिकल जेल जांच किया गया। जिसमें 03 पॉजिटिव मरीज पाए गए, जिन्हें उपचार हेतु दवाई उपलब्ध कराते हुए सम्बधित बिमारी के बारे में सुझाव दिया गया। यह शिविर डॉ डी के. कश्यय बीएमओ एवं ईश्वर कुजुर बीपीडी नेतृत्व में आयोजित किया गया।






