
अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर। नवरात्र के पावन पर्व पंचमी के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी माननीय भूपेश बघेल का रतनपुर आगमन होने जा रहा है। वे यहां मां महामाया देवी के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार उनका स्वागत लोकप्रिय विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महामाया मंदिर परिसर स्थित वीआईपी पार्किंग में किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर की समन्वयक शीतल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सभी कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, किसान कांग्रेस, सेवादल और अन्य सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चों के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
कार्यक्रम विवरण
स्थल : महामाया मंदिर वीआईपी पार्किंग, रतनपुर
समय : शाम 4:30 बजे
दिन/दिनांक : शुक्रवार, 26 सितंबर 2025
👉 नवरात्र के शुभ अवसर पर भूपेश बघेल का यह दौरा न केवल कांग्रेसजनों के लिए उत्साह का अवसर होगा, बल्कि आस्था की नगरी रतनपुर में मां महामाया देवी के दरबार में उनकी उपस्थिति विशेष महत्व रखेगी।



