बब्बी शर्मा सरगुजा संभाग ब्यूरो :-
पोडी बचरा पुलिस के कार्रवाई से क्षुब्ध पीड़ित परिवार सहित ग्रामीण स्थानीय विधायक भाईया लाल राजवाड़े से पुलिस की शिकायत बुधवार को की थी जिस पर पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने विधायक को बताया की मामला बकरी चोरी का था लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी को ना पकड़कर निर्दोष व्यक्ति देवनारायण को पुलिस ने पकड़कर चौंकी लाकर बैठाई और डराने धमकाने के साथ यह कहां जाता रहा की तुम्हे जेल जाने से बचना है तो पंद्रह हजार रुपए दो नहीं तो झूठे बकरी चोरी के मामले में तुझे जेल भेज दूंगा जिस कारण देवनारायण डर गया|
और अपने भाईयों को फोन कर सारी बात बताई जिस पर उसके भाइयों ने इधर उधर से बड़ी मुश्किल में 12 हजार पांच सौ रुपए का जुगाड करके चौकी पहुंचा और पैसा देने के बाद पुलिस ने देवनारायण को छोडा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जो मुख्य आरोपी दिग्विजय है जिसने बकरी चोरी किया था उसके पास से पुलिस ने मृत बकरी को बरामद किया था और जिसे पुलिस चौकी लेकर आई थी और उसे छोड दिया |
देवनारायण जो चोरी नहीं किया था उसके मन में पीड़ा थी कि मेरे ऊपर बकरी चोरी का झूठा आरोप लगाकर चोर बना दिया गया और डरा धमका कर पुलिस वाले ने जबरन 12 हजार पांच सौ रुपए भी ले लिए जो उसे नागवार गुजरा और उसने विधायक भाईया लाल राजवाड़े को अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में बताया जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भाईया लाल राजवाडे ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई और तत्काल पैसा वापस करने निर्देश दिए थे जिस पर पुलिस ने पैसा वापस करने की बात कही लेकिन चार दिन तक पुलिस ने पैसा नहीं किया वापस आज आना कल आना कहकर वापस कर देते थे लेकिन पीड़ित परिवार सहित ग्रामीण शनिवार को सुबह 10 बजे पोडी चौकी पहुंचे और पैसा की मांग किए
तो वहां मौजूद स्टाप ने कहा कि अभी साहब लोग नहीं है जबकि चौकी प्रभारी अपने कमरे में घुसकर भीतर से कुंडी लगा बैठे रहे लेकिन उन्होंने बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा जिसे देखकर पीड़ित परिवार सहित ग्रामीण चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए वहीं धरने पर बैठने की जानकारी किसी के द्वारा स्थानीय विधायक को दे दी जिसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने चौकी प्रभारी से बात किया तो चौकी प्रभारी ने बताया की अभी मैं चौकी में नहीं हूं तीन बजे तक चौकी पहुंचकर पैसा वापस हो जाएगा।



