बेमेतरा। कांग्रेस युवा नेता तामेश्वर सेन ने कहा हे एक तरफ बेरोजगारी दूसरी ओर बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार से जनता दोनों ओर से पीस रही हे।आर्थिक मोर्चे पर भाजपा सरकार। पूरी तरह से असफल हो चुकी हे। इस सरकार ने देश के 81 करोड़ जनता को यह सरकार गरीब बनकर केवल 5 किलो राशन की लाइन में खड़ा कर दिया हे।
गरीबी तेजी से बढ़ रही हे।आम आदमी की घरेलू बचत ऐतिहासिक तौर पर न्यूनतम स्तर पर आ गई है। खाद तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे लेकिन मोदी राज चंद दिनों में ही 170 पार हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगता था उसे 900_1000 हजार तक पहुंचा दिए । भाजपा सरकारो को जनता के मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है।



