खैरागढ़/गनडाई। खैरागढ़ के अतरिया गांव में आज सुबह लगभग 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। भदेरा मिडिल स्कूल के शिक्षक बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनीता शोरी (50) की उनके घर में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह और हत्यारों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोग और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने हत्यारे की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
यह घटना खैरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की चिंता को बढ़ा रही है।



