यादराम साहू की रिपोर्ट :-
बेलोदी, : शासकीय नवीन महाविद्यालय, बेलोदी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत ग्राम निपानी में एक दिवसीय स्वच्छता कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना था।

कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी और ग्राम के तालाबों एवं नालियों की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्राम सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में सहयोग किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी घनश्याम साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन से न केवल ग्रामवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि स्थानीय जल स्रोतों और नालियों की सफाई के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिला।






