सुकमा से बीरेंद्र चतुर्वेदी की रिपोर्ट :-
सुकमा | जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रामपुरम मे आज भी विकास नही हुआ ,आपको बता दे कि रामपुरम पंचायत के एक पारा है जो गाँधीरास मेन रोड़ से 1 किलोमीटर की दूरी पर पटेलपारा बसा है लेकिन लगभग 3 महीने से पटेलपारा का रास्ता जर्जर हालत मे है|
यहाँ तक कि पुलिया टूटने से आज ग्रामीणों को इतना परेशानियो का सामना करना पड़ता हैं कि पटेलपारा के रास्ते जो 1 किलोमीटर की दूरी था आज वहाँ के ग्रामीणों को लगभग 10 किलोमीटर की दूरी से धूमकर अपने पारा मे आना पड़ता है,
इस संदर्भ मे सरपंच मनोज कुमार पोड़यामि से बात की गई तो सरपंच ने कहा कि इस रास्ते पर जब से पुलिया टूटा हुआ है तब से इसके बारे मे अपने जनप्रतिनिधियो और सुकमा कलेक्टर से आगवत करा चुके हैं पर आज तक कोई सुनने को तैयार नही है,,



