अमित दुबे की रिपोर्ट:-
- रतनपुर श्री राधा कृष्ण मंदिर में धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के बीच कार्यक्रम का आयोजन
रतनपुर। छत्तीसगढ़ सरयूपरी ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता और सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से की गई। आचार्य पंडित अश्वनी दुबे द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन कार्य संपन्न कराया गया। पूजा के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाइयाँ बांटीं और दीपावली पर्व के पौराणिक महत्व पर चर्चा की। इस दौरान शास्त्रों और पुराणों में वर्णित दीपावली से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

बैठक के दौरान आगामी आंवला नवमी पूजन कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आंवला नवमी पूजन का कार्य गिरजाबन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभा ने यह भी निर्णय लिया कि नवंबर माह में अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे जिनमें —
अध्यक्ष बलराम पांडे, अश्वनी दुबे, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, शेषदेव मिश्रा, दिनेश पांडे, रमन शर्मा, शिवानंद पांडे, अमित दुबे, राजेंद्र दुबे, घनश्याम दुबे, नीलू पांडे, लक्ष्मी पांडे, चंद्रकांत शर्मा, प्रीति शर्मा, पुष्पा तिवारी, शुभ्रा तिवारी, रानी पांडे, वंदना दुबे, सुषमा दुबे, रजनी दुबे सहित बड़ी संख्या में सरयूपरी ब्राह्मण समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।
समारोह के अंत में सभा के अध्यक्ष बलराम पांडे ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता, सहयोग तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम हर्षोल्लास, भक्ति और आपसी प्रेम के वातावरण में संपन्न हुआ।



