जिला संवाददाता गणेश यादव:-
तमता। पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता के सहकारी समिति में बुधवार को धान खरीदी की शुभारंभ किया गया जिसमें ग्राम पंचायत कोड़केल खजरी के किसान मधु कुबेर गुप्ता ने सीजन का पहला टोकन कटाया था जिसमें किसान खुद अपने मोबाइल से टोकन तूहर हाथ ऐप के माध्यम से बुधवार दिन का टोकन लिया था।
समिति में सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह के द्वारा किसान का फूल माला पहना कर सम्मानित किया और समिति में काटा तराजू की विधि विधान से पूजा पाठ कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया l वही पूजा पाठ के पश्चात किसानों को प्रसाद की भी वितरण किया गया l
किसान मधु कुबेर गुप्ता ने बुधवार को 110 क्विंटल धान लिए हुवे थे जहां समिति के कर्मचारियों द्वारा नियम से धान का नमी एवं प्रकार जांच कर धान लिया गया।
समिति के प्रबंधक हजारी लाल ने बताया कि केंद्र में प्रयाप्त मात्र में बार दाने, एवं किसानों को मिलने वाला मूलभूत सुविधाओं को मद्दे नजर रखते हुए सभी तैयारी कर चुके हैं|
और आज से किसानों का धान भी आना शुरू हो गया है l इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, शैलेश शर्मा, प्राधिकृत अध्यक्ष रविशंकर पैकरा, निधि प्रसाद, मानस बंजारा, अंकित नंदे एवं भारी संख्या में किसान मौजूद थे।



