गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुर | थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोनकेल, चराईखारा में तंबाखू न देने को लेकर हुए विवाद में अशोक राम (35 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार, दिनांक 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे, अशोक राम और संदीप एक्का एक ही गांव के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। संदीप ने अशोक से तंबाखू मांगा, जिसे अशोक ने पैसे न होने का हवाला देते हुए देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। अशोक अपने घर की ओर जाने लगा, जिसके पीछे संदीप गया और हाथ-मुक्का व लात-घूंसे से मारपीट की।
घायल अशोक राम को ग्रामवासियों की सूचना पर सरपंच के साथ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को मारपीट के कारण हत्यात्मक बताया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदीप को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला तंबाखू मांगने को लेकर विवाद का नतीजा है। घटना की जांच और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर, उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, आरक्षक पुरन चंद पटेल, इसदोर एक्का और नगर सैनिक ओम प्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



