सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर :-नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में ग्राम हरवेल, ग्राम पंचायत जाटलूर से एक मामला सामने आया ,जहां एक ग्रामीण को तीन भालुओं ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, 45 वर्षीय ग्रामीणगोरा राम गोटा जब सुबह 10 बजे अपने खेत की ओर जा रहा था , रास्ते में घने जंगलों के बीच तीन भालूओं ने गोरा राम गोटा पर ताबड़तोड़, प्राण घातक हमला कर दिया|
अचानक हमले से उसके सिर,पैर तथा हाथ पर गंभीर चोट आई है चीखने चिल्लाने पर भालु जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से गोरा राम गोटा को जाटलुर सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप लाया गया |

, आईटीबीपी के जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 108 वाहन की मदद से नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसके उपचार करने ,टांका लगाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल जगदलपुर रेफर कर दिया गया ।



