तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट ;-
नारायनपुर| जिला मुख्यालय नारायनपुर समस्त वार्ड क्रमांक 06एवम 07 वार्ड वासियो से निवेदन है कि अपने वार्ड में जन समस्या निवारण शिविर में निर्धारित समय में दिनांक 3/8/24 को आयोजित है जिसमे आप सभी उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करें
01.राशन कार्ड नया या नवीनीकरण साथ में आधार कार्ड सभी सदस्यों का, बैंक खाता, पासपोर्ट फोटो,श्रम कार्ड पंजीयन की फोटो कॉपी इत्यादि
02 पेंशन स्वीकृति हेतु वृद्ध,
विधवा, परित्यक्ता ,विकलांग ( वयस्क या स्कूली बच्चों) आधार कार्ड, बैंक खाता, पासपोर्ट फोटो,पति के मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, राशनकार्ड की फोटो कॉपी लेकर आयें
03.सभी वार्ड वासियो जिनके पास मकान का पट्टा नहीं है वे कृपया अपने वार्ड में पटटा हेतु आवेदन शिविर में अनिवार्य रूप से लगाएं
04.जिन बंधुओ के पास बिजली मीटर, पानी कनेक्शन नहीं है वे भी शिविर में आवेदन प्रस्तुत करें
05 वर्तमान में बारिश लगातार हो रही है जिनका घर बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है वे मुआवजा हेतु आवेदन प्रस्तुत करें
06 परिवार में किसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो गई है तो श्रद्धांजलि योजना में 2000/- रूपए तत्काल नगर पालिका द्वारा दिया जाता है साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से (18 वर्ष से 62 वर्ष) तक मृतक परिवार के आश्रितों को 20000/ राशि मिलती है वे कोई हो तो आवेदन प्रस्तुत करें
07.इसके अलावा सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति,व अन्य कोई समस्या हो तो शिविर में उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं
08.प्रधानमत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण एवं स्वरोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा लोन हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं
अतः आप सभी बन्धुओं से निवेदन है कि अपने वार्ड के शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठायें धन्यवाद






