सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| नारायणपुर नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरने पर साप्ताहिक रविवार बाजार स्थल पर बैठे हैं, अजय राय नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया की प्रतिमाह वेतन का भुगतान नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण पोषण एवम शरारिक एवम मानसिक समस्या आती है जिससे नगर पालिका के सभी कर्मचारी और अधिकारी को भुगतना पड़ता है, इसलिए शासकीय कर्मचारियों की भांति प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाए और पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए|



