नारायणपुर : नारायणपुर जिले के शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में बचपन से ही मेधावी छात्राएं कुमारी कौशिल्या नेताम और कुमारी भारती पोयाम कक्षा 6वीं से अध्ययनरत है। सत्र 2024-2025 की प्रयास आवासीय विद्यालय परीक्षा में दो छात्राओं का चयन हुआ है। छात्राओं ने विद्यालय, शिक्षक एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। समस्त शिक्षकीय स्टॉफ एवं प्राचार्य के द्वारा छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।






