कन्हैया सिंह ठाकुर चारामा की रिपोर्ट :-
ग्राम सिरसिदा में रामकथा की अमृतधारा से सराबोर हुआ जनमानस
ग्राम सिरसिदा में तुलसी मानस प्रतिष्ठान (आयोजक) एवं संयुक्त चार मंच—ग्राम सिरसिदा, खरथा, मूड़, खुसरा एवं उड़कुड़ा के तत्वाधान में आयोजित त्रि-दिवसीय सुस्वर मानस गान सम्मेलन का पावन विसर्जन समारोह भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
दिनांक 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित इस भव्य सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य की ख्यातिप्राप्त 20 मानस गान मंडलियों ने सहभागिता निभाई। मंडलियों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर मानस गान एवं रामकथा ने जनमानस को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ा। वक्ताओं एवं कलाकारों ने अपने संदेशों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, धर्म की रक्षा, युग निर्माण तथा स्वस्थ और सुसंस्कृत समाज की परिकल्पना को साकार करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के समापन अवसर पर ग्रामवासियों एवं मानस प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर यादों राम साहू, कन्हैया सिंह ठाकुर, कन्हैया लाल उनद्रा, कैलाश कोवाची, टिकेश साहू, कृति साहू, राजू साहू, राजकुमार कोमरा, पुरुषोत्तम साहू, युगल साहू, मुकेश्वर साहू, भुवन कोवाची, गौकरण सलाम, देवकी ध्रुव, गोमती साहू, पीला साहू, करमन कोवाची सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी मानस मंडलियों, अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।



