अजीत सिंह राजपूत की रिपोर्ट :-
बेमेतरा:सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीत के शिल्पी माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने नवनियुक्त राज्यपाल ओम माथुर को शुभकामनाएं देते हुए कहा सिक्किम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।योगेश तिवारी ने कहा उनके अनुभव और कुशल मार्गदर्शन का लाभ सिक्किम को मिलेगा।



